Search

 
 
 

जामताड़ा: डीएवी में एनसीसी कैडेट्सों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Jamtara: झारखंड-36 बटालियन ने डीएवी प्लस टू स्कूल जामताड़ा में दो दिवसीय एनसीसी कैडेट्सों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. प्रशिक्षण धनबाद बटालियन से आए सुबेदार पवन सिंह व हवलदार अर्जुन बीके ने दिया.विद्यालय के एएनओ नवीन सिंह ने बताया कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना के साथ आदर्श नागरिक बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है. जामताड़ा में सिर्फ डीएवी में ही एनसीसी का कोर्स करवाया जाता है. नये सत्र के लिए कैडेट्सों का चयन भी किया गया. जिसमें दौड़,कूद, बैठक जैसे तमाम शारीरिक परीक्षाओं से बच्चों को गुजरना पड़ा.प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि एनसीसी से देश सेवा में जाने का अवसर प्राप्त होता ही है. साथ में अनुशासन, धैर्य,एकाग्रता,एकता व देश प्रेम की भावना का विकास भी होता है. मौके शिक्षक डॉ राघवेन्द्र तिवारी, के उपाध्याय, अभिषेक दूबे,विनय कृष्णा,अनित मंडल, सूरज नाग, भोला महतो, संतोष कुमार,पिंटू यादव,डीएन चौधरी,शबनम जहां, इरशाद अहमद आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607980&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : आर्या टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही