Search

 
 
 

जामताड़ा : शिक्षकों को दिया गया आरोग्य दूत का प्रशिक्षण

 
शिक्षक विद्यालय के बच्चों को बनाएंगे आत्मनिर्भर व सशक्त
Jamtara : जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जामताड़ा के कैंप कार्यालय में आयुष्मान भारत के तहत विद्यालय स्वास्थ्य आरोग्य दूतों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण का 8 जुलाई शनिवार को समापन हुआ. इस अवसर पर डायट प्राचार्य सुरेश महतो ने बताया कि यह कार्यक्रम जेसीईआरटी व डायट पबिया के मार्गदर्शन व सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से जिले में चलाया जा रहा है. संस्थान प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने समापन सत्र में सभी आरोग्य दूतों को विद्यालय स्तर तक इस कार्यक्रम को लागू करने को कहा. बताया कि आरोग्य दूत के रूप में प्रत्येक विद्यालय से एक पुरुष और एक महिला शिक्षक प्रशिक्षण में भाग ले रहे थे. उन्होंने कहा कि बैच 3 और 4 में नारायण प्रखंड के शिक्षक, आरोग्य दूत के रूप में प्रशिक्षण लेंगे, जो 10 जुलाई से आरंभ होगा. इस प्रशिक्षण में बताया कि किशोर-किशोरियों को उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व जीवन कौशल संबंधी जानकारी देकर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करें. मौके पर रामाशीष लाल, सुमी बेसरा, संजय कुमार, रखी धर, श्वेता ठाकुर, आरती सिंह, रंजीत दे, परमानंद मरांडी, भानू प्रिया दत्ता, कृष्णा नंद, तैयब अंसारी आदि थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691220&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ा लिये 40 हज़ार, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही