Search

 
 
 

जामताड़ा : बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत

 

Jamtara : सोमवार की सुबह नाला थाना क्षेत्रन्तर्गत नाला दुमका मुख्य मार्ग पर मधुबन व पालोन गांव के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई.  इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गयी. जबकि कई लोग घायल हो गये है.

घटना सोमवार सुबह 7.30 बजे की बतायी जा रही

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार की सुबह 7.30 बजे हुई है. बताया जा रहा है आईओसीएल के कांट्रेक्टर एस पाइप लाइन प्राइवेट लिमिटेड का स्टाफ बस को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी है. जिसमें बस में बैठे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है. जबकि कई लोग घायल हो गये है.

पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

ट्रक हादसे के बाद फरार हो गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस अपने स्टाफ को लेकर जा रही थी. तभी दूसरी तरफ से अनियंत्रित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी. ट्रक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गयी.

लोगों ने किया सड़क जाम

इस दुर्घटना के लिए स्थानीय लोग बालू गाड़ी को जिम्मेदार बता रहे है. लोगों का कहना है कि रात भर इस सड़क से बंगाल से दुमका की ओर गाड़ी जाती है.  हादसे के बाद लोगों ने सड़क को किया जाम. जाम कर रहे लोगों को समझाने आयी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के बीच झ़ड़प हो गया है.

पुलिस से ओवरलोड बालू गाड़ियों के परिवहन पर रोक लगाने और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा की मांग कर रहे है. बाद में एसडीपीओ ने अपने अंगरक्षक को विरोध कर रहे लोगों की मोबाइल से फोटोग्राफी करने का निर्देश दिया. जिस पर लोग बिफर पड़े.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही