Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : साइबर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamtara : साइबर ठगी मामले में पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर महाराष्ट्र के ठाणे व हिमाचल प्रदेश के नादौन थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज है. जामताड़ा के साइबर डीएसपी मजरुल होदा ने कहा कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सलैया गांव से विक्रम कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है. इसके खिलाफा महाराष्ट्र के ठाणे में कांड संख्या-187/22 दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी ने फर्जी तरीके से केवाईसी अपडेट के नाम पर एक आरपीएफ कांस्टेबल से 98 हजार रुपये की ठगी की थी. मोबाइल लोकेशन की ट्रेसिंग कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरे आरोपी तौहीद अंसारी को नारायणपुर थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव से गिरफ्तार किया गया. अंसारी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के नादौन थाना में कांड संख्या-187/22 दर्ज है. इसने मोबाइल टावर वेरिफिकेशन के नाम पर 1 लाख 31 हजार रुपये की ठगी की थी. दोनों गिरफ्तार साइबर ठगों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र व हिमाचल प्रदेश पुलिस ले जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=283330&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : उपद्रवी दिखने पर अखाड़ा समिति प्रशासन को सूचित करें- डीसी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही