Search

 
 
 

जामताड़ा : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- साइबर थाना पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने 14 जून को करमाटांड़ थाना के सुखलटांड़ एवं नारायणपुर थाना के मोहली झिलुवा गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. एक साइबर ठग मोहली झिलुवा गांव निवासी किशोर मंडल भागने में सफल रहा. गिरफ्तार साइबर ठग दिवाकर दास सुखलटांड़ व मुकेश मंडल मोहली झिलुवा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से 15 मोबाइल, 27 सिम, दो पासबुक, 5 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक व 1 आधार कार्ड बरामद किया. तीनों साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में (कांड संख्या 27-2022) आईपीसी की धारा 414, 419, 420, 467, 468, 4741, 120 बी एवं 66 बीसीडी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=331044&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे साइबर अपराधी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही