Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को कूचला, एक ही परिवार के चार की मौत

Jamtara : जामताड़ा पुलिस लाइन के समीप बुधवार 3 मई की शाम 4 बज़े के करीब एसीमेंट अनलोड कर आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को ज़ोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में स्कूटी पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो व्यस्क और दो बच्चे हैं. जिनकी पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के बोधबांध गांव अंतर्गत बोरडंगाल निवासी होपन हांसदा, उनके पुत्र दिलीप हांसदा, कबीर हांसदा और भतीजी तनीषा हांसदा के रूप में हुई. ये सभी अपने गांव बोधबांध से सोनाथर गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे. इसी दरम्यान ये हादसा हुआ.

      भागने के दौरान वैक्सीन वाहन को मारी टक्कर

हादसे के बाद भागने के दौरान ट्रक सड़क किनारे स्थित सिमेंट के बिजली खंभा से टकरा गया. जहां बिजली का खंभा टूटकर गिर गया. कुछ दूरी पर जाकर ट्रक ने स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में वैक्सीन वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल है.घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दक्षिणबहाल गांव के समीप ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया. उसके बाद ट्रक चालक की जमकर धुनाई की.

       मुआवज़ा के आश्वासन के बाद हटा सड़क ज़ाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मुआवजा के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त कराया गया. इसके बाद चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वही घटनास्थल पर विधायक डॉ.इरफान अंसारी, एसडीओ संजय पांडेय, एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज, पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-mp-and-mla-flagged-off-the-puri-patna-express-train/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पुरी-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद व विधायक ने किया रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही