Search

 
 
 

जामताड़ा : विधानसभा अध्यक्ष से मिला उर्दू प्राथमिक शिक्षक संघ

 
Jamtara : झारखंड उर्दू प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने 25 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से उनके मंझलाडीह स्थित आवास में मुलाकात की. प्रतिनधिमंडल ने उन्हें उर्दू प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया तथा मांगपत्र सौंपा. संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नसरुल्लाह अंसारी ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि योजना मद में कार्यरत उर्दू प्राथमिक शिक्षक समस्याग्रस्त हैं. शिक्षकों को योजना मद से गैर योजना मद में परिवर्तित किया जाना जरूरी है. शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी की जाती है. परिवार को आर्थिक परेशानी झेलना पड़ता है. विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को मांगपत्र के आलोक में समस्या समाधान का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल जब्बार, कौरेश अंसारी, मुख्तार अंसारी, शहीद अंसारी, जावेद अख्तर शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=453314&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : ट्रेन के आगे कूदकर बुजूर्ग ने दी जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही