Search

 
 
 

जामताड़ा : ग्राम प्रधानों ने विधायक डॉ.इरफान अंसारी का किया घेराव

 
Jamtara : नारायणपुर अंचल के राजस्व ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर एक आक्रोश रैली निकाली. रैली नारायणपुर बस स्टैंड मोड़ से चलकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर पहुंचने ही वाली थी कि तभी उसी मार्ग होकर विधायक इरफान अंसारी की गाड़ी गुजर रही थी. राजस्व ग्राम प्रधानों ने विधायक इऱफान अंसारी की गाड़ी को रोककर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करने लगे. विधायक गाड़ी से उतरे और राजस्व ग्राम प्रधानों की समस्या सुने. ग्राम प्रधानों ने बताया कि पूरे संथाल परगना में एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है. ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. विधायक इरफान अंसारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि आपकी सारी मांगे जायज है. परन्तु भाजपा सरकार ने ग्राम प्रधानों की मांगें नहीं मान कर आपके साथ नाइंसाफी की है. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आपकी समस्याओं से अवगत करा कर जल्द समस्याओं का समाधान कराने का काम करूंगा. मौके पर शिवलाल मुर्मू, अजित दुबे, हेमंत मुर्मू, अमृत मंड़ल, नरेश सोरेन के अलावे कई राजस्व ग्राम प्रधान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-hotel-operator-arrested-with-illegal-liquor-worth-75-thousand/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : 75 हज़ार के अवैध शराब के साथ होटल संचालक अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही