Search

 
 
 

जामताड़ा : ग्रामीणों का आरोप, पीडीएस डीलर कर रहा प्रति यूनिट तीन किलो अनाज की कटौती

 
Jamtara : जामताड़ा प्रखंड के मोजरा गांव के ग्रामीणों ने 26 जुलाई को डीएसओ प्रधान मांझी से पीडीएस डीलर पर प्रति यूनिट तीन किलो खाद्यान्न की कटौती का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि मोजरा गांव के कमलफूल स्वयं सहायता समूह कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो कम अनाज दे रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कार्डधारकों को कम अनाज दिया गया. सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के वितरण में भी समूह पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएसओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की. ग्राम प्रधान रोबिन किस्कू, श्रीजल किस्कू, सत्य हांसदा, सहदेव किस्कू, दिनेश किस्कू, साहेबलाल टुडू, दिनेश टुडू, सुबोधन सोरेन आदि कार्डधारी का हस्ताक्षर आवेदन में है. क्या कहते हैं डीएसओ डीएसओ प्रधान माझी ने कहा कि कम राशन देने की शिकायत कार्डधारियों ने की है. इसकी जांच बीडीओ से करायी जायेगी. उन्होनें कहा कि समूह की ओर से पोर्टल में अपडेट नहीं किया गया. जिसके कारण खादान्न का स्टॉक दिखा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368718&action=edit">यह

भी पढ़ें :जामताड़ा में 1030 सरकारी स्कूल, 600 में तड़ित चालक, सब ले गए चोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही