Search

 
 
 

Jamtara : पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- करमाटांड़ प्रखंड में सियाटांड़-सिकरपोसनी के बीच जोरिया नदी पर वर्षों पुराना पुल क्षतिग्रस्त है. ग्रामीणों ने पुराने की जगह नया पुल बनाने की मांग को लेकर 3 जुलाई को धऱना दिया. धरना का नेतृत्व सीकरपोसनी पंचायत के मुखिया मंगल सोरेन ने किया. मुखिया ने कहा कि संयुक्त बिहार के समय इस पुल का निर्माण किया गया था. पिछले वर्ष मूसलाधार बारिश में पुल क्षतिग्रस्त हो गया. पुल में कई जगह दरारें पड़ चुकी है. यह कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है. पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ों मालवाहक गाड़ियां गुजरती है. इस इलाके के लिए आवागमन का यह मुख्य रास्ता है. जामताड़ा और सारठ विधानसभा को भी यह जोड़ता है. दोनों ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पुल निर्माण की दिशा में उदासीन हैं. धरना देने वालों में वार्ड सदस्य सुधीर यादव, समाजसेवी द्वारिका पंडित समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=346662&action=edit">यह

भी पढ़ें : Jamtara : कोर्ट परिसर पहुंचे डीआईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही