Search

 
 
 

जामताड़ा : बकरियां चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार चोरों को बांधकर पीटा

 
Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी आदिवासी टोला में 21 अगस्त की दोपहर ग्रामीणों ने बकरियां चोरी के आरोप में चार चोरों को बांधकर पीटा. पंचायती के बाद चारों चोरों से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया. ग्रामीणों के अनुसार एक मालवाहक ऑटो से चारों चोर आए थे. ऑटो के चालक अलग थे. यहां पहुंचने के बाद चारों चोर कचड़ा इकट्ठा करने लगे. गांव के ही महिलाल हेंब्रम समेत कुछ अन्य ग्रामीणों की बकरियां समीप के मैदान में चर रही थी. चारों चोरों ने बकरियों को ऑटो में भरकर ले जाने लगा. भनक पाकर ग्रामीणों ने चारों चोरों को पकड़ लिया. ऑटो चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. ग्रामीणों ने चारों को पकड़कर गांव में ही रस्सी से बांधकर पीटा. चारों चोर नारायणपुर थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के निवासी हैं. पंचायती के बाद चारों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया. चारों चोरों ने भविष्य में दुबारा चोरी नहीं करने की कसम खाई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई या नहीं इस बारे में बताने से ग्रामीणों ने मना कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=394885&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के समक्ष अब डगमगाती राजनीतिक कश्ती को बचाने की चुनौती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही