Search

 
 
 

जामताड़ा : दरिंदगी और हत्या के आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

 
Jamtara : मिहिजाम में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या की घटना पर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 8 सितंबर को सामाजिक संगठन झारखंड जनजागृति के बैनर तले चंद्रदीपा पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. इससे पहले ग्रामीणों ने जेबीसी प्लस टू स्कूल परिसर से रैली निकाली और क्षेत्र का भ्रमण कर मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना पर विरोध जताया. साध ही पूरे मामले पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए नाराज़गी ज़ीहिर की. झारखंड जनजागृति मंच के राकेश लाल ने कहा कि 13 अगस्त की रात को सोगेजीतपुर के 47 वर्षीय रंजीत हांसदा ने गांव के आठ वर्षीय प्रमिला हांसदा का अपहरण कर लिया. करीब पांच-छह घंटे तक बच्ची को अपने घर में बंद रखा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मासूम से दरिंदगी के बाद बच्ची की हत्या कर शव को घसीटते हुए ले जाकर गांव के बाहर फेंक दिया. राकेश लाल ने कहा कि हैवानियत की इस घटना के बाद भी नामज़द आरोपी को पुलिस गिरफ़्तार नहीं कर सकी. जिसके कारण लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं. यह">https://lagatar.in/jamtara-honorarium-of-assistant-teachers-stopped-for-two-months/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : दो महीने से सहायक अध्यापकों का मानदेय बंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही