Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : दो बाइकों में ज़ोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Jamtara : जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क पर बुधवार की रात बुलेट शो रुम के समीप दो बाइक की आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर हो गई. हादसे में नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया निवासी 28 वर्षीय अशोक मंडल की मौत हो गई. वहीं दूसरा बाइक सवार लालजी राय गंभीर रुप से घायल है, जिसे धनबाद के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. [caption id="attachment_587747" align="alignnone" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ACCIDENT-BIKE-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" /> दुर्घटनाग्रस्त बुलेट बाइक[/caption] जानकारी के अनुसार गंभीर रुप से घायल लालजी राय मैट्रिक की परीक्षा दे रहा था. गुरुवार रात 10 बजे वह अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक ओवरस्पीड थी. गुरुवार की दोपहर को मृतक अशोक मंडल के शव का  पोस्टमाटर्म कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया गया. मृतक की मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा है. वही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई है. यह">https://lagatar.in/jamtara-the-city-echoed-with-the-slogans-of-jai-shri-ram-on-the-hindu-new-year/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : हिंदू नववर्ष पर जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही