Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सुधारी जाएगी मतदाता सूची

Advertisement
Advertisement
बीएलओ को दिया गया मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रशिक्षण
Jamtara : समाहरणालय सभागार में 27 जून मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ, बीएलओ व सुपरवाइजर कोमतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया.  मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने कहा कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र वाले नए वोटरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा.  इस क्रम में पुराने वोटरों का नाम, पता सहित अन्य त्रुटियों का सुधार कर बूथ परिवर्तन व मृत वोटरों के नाम हटाने का कार्य किया जाना है. इसमें विशेष सावधानी बरतनी है. कहा कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ अपने क्षेत्र में घर- घर जाकर नए और पुराने वोटरों के नाम व पता का सत्यापन करेंगे और प्रपत्र-08 में इसकी रिपोर्ट देंगे. 22 अगस्त से 09 सितंबर तक मतदान केंद्रों व वोटरों का सत्यापन किया जाएगा. 17 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा. 17 से 30 नवंबर तक दावा आपत्ति दाखिल होगा. वहीं 1 से 26 दिसंबर तक दावा आपत्ति का निष्पादन होगा. इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जाएगा. उन्होंने इस दौरान बीएलओ सुपरवाइजरों का शंका समाधान भी किया. इस अवसर पर जिला सूचना प्रौद्योगिकी पदाधिकारी अभय परासर, बिरजू राम, सभी प्रखंडों के एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचन लिपिक संतोष कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678818&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : मैं ब्रिटिश काल का गवर्नर नहीं, आजाद भारत का राज्यपाल हूं- राधाकृष्णन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही