Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : बोनस की मांग को लेकर अंजनी फेरो एलॉयज फैक्ट्री के कामगारों ने किया कामकाज ठप

Jamtara : पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंजनी फेरो एलॉयज फैक्ट्री में दुर्गापूजा के बोनस की मांग को लेकर कर्मियों ने 21 सितंबर को फैक्ट्री का कामकाज़ ठप कर दिया. कारखाना के मुख्य गेट को जाम कर कर्मियों ने जमकर नारेबाज़ी और प्रदर्शन किया. मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन पिछले साल की तरह साढ़े चार हज़ार रूपये ही बोनस देने की बात कर रहा है. जबकि इस महंगाई में यह ऊंट के मुंह में ज़ीरा के बराबर है. मजदूर एक महीने के वेतन बराबर बोनस की मांग कर रहे हैं. मजदूरों का आरोप है कि यहां के कामगारों को किसी प्रकार की न्यूनतम सुविधा नहीं मिलती है. यहां तक कि ड्यूटी के दरम्यान यदि कोई कामगार दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तो उसके इलाज़ के लिए किसी प्रकार की सुविधा नही दी जाती है. वही सुरक्षा उपायों का भी समुचित प्रबंध नही है. कहा कि साल भर कड़ी मेहनत के बाद पर्व-त्योहार पर मिलने वाले बोनस का भी भुगतान नहीं किया जाता है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो.कैलास प्रसाद ने बताया कि अंजनी फेरो एलॉयज़ प्रबंधन व कामगारों के बीच तीन दिनों से वार्ता हो रही थी. लेकिन नतीजा सिफर रहा. जिसके बाद कामगारों को कामकाज ठप करने का निर्णय लेना पड़ा है. यह">https://lagatar.in/jamtara-thousands-of-foreign-liquor-seized-from-patliputra-express/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से हजारों की विदेशी शराब जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही