Search

जामताड़ा : लैंपस संचालकों के लिए कार्यशाला आयोजित, वनोपज संघ गठन करने की दी गई जानकारी

Jamtara : सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड जामताड़ा के अध्यक्ष सह डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में लैंपस संचालकों को वनोपज संघ गठन करने समेत संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी गई. मौके पर डीसी ने कहा कि कृषि एवं वनोपज के व्यापार से आदिवासियों व ग्रामीणों को उचित पारिश्रमिक दिलवाना है. वनोपज का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, इसके लिए सुदृढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करने की जरूरत है. डीसी ने कहा कि कृषि उपज के अलावा इमली, महुआ, साल बीज, पत्ते, लाह, करंज, चिरौंजी सहित कई प्रकार के अन्य वनोत्पादों का उचित मूल्य ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है. बिचौलिए इनसे कम दाम में वनोत्पाद खरीदकर ले जाते हैं और अधिक मूल्य में बाजार में बेच देते हैं. इन उत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, उनके जीवनस्तर में सुधार आ सके, इसके लिए हमें सुदृढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करना है. मौके पर डीएफओ बनकर अजिंक्य देवीदास,जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रधान मांझी, डीसीओ चंद्रजीत खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम कुमार भगत समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606424&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: ईद की खुशियां बढ़ाने के लिए सेवई-लच्छा बनाने में जुटे कारीगर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp