Search

 
 
 

जामताड़ाः अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने बताया कि पकड़े गया युवक राहुल राज मुहल्ले के शंकर चौधरी का पुत्र है. तलाशी में उसके पास से एक मैगजीन लगी अवैध देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया.
 
गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास की गई.


एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पिस्टल के साथ इलाके में घूम रहा है. इसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की. इसी दौरान पहाड़ी पर बैठा संदिग्ध युवक दिखा. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया.


पकड़े गया युवक राहुल राज मुहल्ले के शंकर चौधरी का पुत्र है. तलाशी में उसके पास से एक मैगजीन लगी अवैध देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पिछले वर्ष एक हत्या कांड में जेल गया था. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही