Search

 
 
 

जामताड़ा : यूथ कांग्रेस ने फूंका त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला

 
Jamtara : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय कुमार पर त्रिपुरा में रैली के दौरान हुए हमले के विरोध में गुरुवार को मिहिजाम थाना क्षेत्रन्तर्गत गोराईनाला मोड़ पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा का पुतला फूंका. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से घबराई भाजपा की सरकार ने अपने गुंडों से हमला करवाया. किसी राज्य में विपक्षी दल के प्रभारी पर इस तरह का हमला निंदनीय है. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और चुनाव आयोग से पदाधिकारियों को जल्द हटाने की मांग की. मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद क्षत्रिय, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर किस्कू, 20 सूत्री उपाध्यक्ष परिमल मंडल, 20 सूत्री सदस्य दाऊद अंसारी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दानिश रहमान, शादाब अंसारी, राजकुमार दास, फिरोज अंसारी, मजीद अंसारी, गुलाम अंसारी, इरफान अंसारी, इस्लाम अंसारी, सत्तार अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-himachal-police-took-the-accused-of-cyber-fraud-on-transit-remand/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : साइबर ठगी के आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई हिमाचल पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही