Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : मिहिजाम में युवक की गोली मारकर हत्या

Advertisement
Advertisement
Jamtara : मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया धोबी टोला में 24 वर्षीय युवक विनन्दन रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार 21 फरवरी देर रात की है. हालांकि मृतक की बहन रूबी देवी ने आरोप लगाया है कि घटना के समय युवक अपने दोस्तों के साथ धोबी पाड़ा के मैदान में था. तभी उसे दो गोली मारी गई. एक गोली उसे छूकर निकल गई, लेकिन दूसरी गोली उसे लग गई, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर युवक की बाइक पड़ी हुई थी.   इसे भी पढ़ें - हिनू">https://lagatar.in/hinoo-rasta-controversy-hc-said-it-seems-that-the-police-colluded-with-the-respondent-appointed-pleader-commissioner-for-inspection/">हिनू

रास्ता विवाद: HC ने कहा-ऐसा लगता है पुलिस की प्रतिवादी के साथ मिलीभगत, निरीक्षण के लिए प्लीडर कमिश्नर नियुक्त

कोलकाता में काम करता था युवक

युवक कुछ दिन पूर्व कोलकाता से अपने गांव लौटा था. वह वहां कॉल सेंटर में काम करता था. हालांकि युवक की मां ने अपने पड़ोस के कुछ लोगों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है. सर्किल इंस्पेक्टर सुनील चौधरी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्या का खुलासा हो जाएगा. इसे भी पढ़ें - राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-sent-report-to-home-ministry-law-and-order-may-be-affected-by-incidents-like-language-dispute-mob-lynching-in-jharkhand/">राज्यपाल

ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, झारखंड में भाषा विवाद, मॉब लिंचिग जैसी घटनाओं से कानून व्यवस्था हो सकती है प्रभावित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही