Search

 
 
 

जमुआ : आधी रात 8 माह का मासूम लापता, सुबह कुआं से शव हुआ बरामद

 
Jamua (Giridih) : जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी के सियाटांड़ में मंगलवार 13 जून को आधी रात एक आठ माह का मासूम बच्चा घर से लापता हो गया. अगली सुबह बुधवार 14 जून को बच्चे का शव कुआं से बरामद किया गया. परिजनों के अनुसार सियाटांड़ निवासी सुलेखा कुमारी पति कुंदन कुमार के 8 माह का बच्चा शिवांग कुमार अपने परिजनों के साथ छत पर सो रहा था. इसी दौरान बच्चा गायब हो गया. बच्चे की काफी खोजबीन की गई. जब बच्चा नहीं मिला तो देर रात पुलिस को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही नवडीहा थाना प्रभारी देर रात को ही मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये. वहीं अहले सुबह खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, जमुआ इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार, नवडीहा थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, दलबल के साथ सियाटांड़ पहुंचे और छानबीन करते हुए आसपास के सभी कुआं में तलाश करने लगे. इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर चारमोरिया गांव स्थित एक कुआं से बच्चे का शव बरामद किया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज कर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है. इधर बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशसान से गुहार लगाया कि जल्द ही दोषियों को पकड़ कर कड़ी करवाई करे. एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही नवडीहा थाना प्रभारी खोजबीन शुरू किया, वहीं सुबह खोजबीन के दौरान कुआं में शव मिला. कहा कि अपराधी जल्द ही पकड़े जायेंगें. यह">https://lagatar.in/giridih-28-people-donated-blood-at-genius-computer-center/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जीनियस कंप्यूटर सेंटर में 28 लोगों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही