Search

 
 
 

जमुआ : महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर मारपीट का आरोप

 
पीड़िता ने जमुआ थाने में 4 लोगों के ख़िलाफ दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस
Jamua (Giridih) : जमुआ थाना के सखैयबाद की एक महिला को डायन कहकर उसके साथ मारपीट और निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बुधवार 5 जुलाई को जमुआ थाना पुलिस को आवेदन देकर चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पीड़िता ने गुलाब वर्मा, प्रवीण वर्मा और देवेंद्र समेत एक अन्य आरोपी पर आरोप लागते हुए कहा कि वो गाय चरा रही थी. इसी दौरान इनमें से एक आरोपी ने उसे कॉल कर घर आने को कहा और जब वो अपने घर आई, तो देखा चारों आरोपी लाठी से लैस होकर उसके घर के पास खड़े हैं. जब वो अपने घर के हैंडपंप पर मुंह धोने गई तो चारो ने उसे डायन कहकर उसको निर्वस्त्र कर मारपीट शुरू कर दिया. इस मामले में जमुआ थाना के एसआई रवि पंडित ने कहा कि छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/jamua-indefinite-picketing-of-the-ryots-of-khurdamgaha-from-july-6/">यह

भी पढ़ें : जमुआ : खुर्दमगहा के रैयतों का 6 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही