Search

 
 
 

जमुआ : प्रखंड प्रमुख ने झारखंड पब्लिक स्कूल का किया उद्घाटन

 
Jamua : जमुआ प्रखंड प्रमुख मिष्टु देवी ने 20 मार्च को झारखंड पब्लिक स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जमुआ जैसे पिछड़े इलाके में स्कूल खोलना कारखाना खोलने से बढ़कर है. इस क्षेत्र में अंग्रेजी व उर्दू माध्यम (सीबीएसई बोर्ड) का यह पहला स्कूल है. स्कूल में अनुभवी शिक्षकों की टीम है. स्कूल प्राचार्य नईम उद्दीन व एकेडमी डायरेक्टर पवन सिन्हा ने कहा कि स्कूल में सीबीएसई पैर्टन पर पढ़ाई होगी. बच्चों को पाठ्यक्रम से हटकर कंप्यूटर व इंग्लिश स्पोकन भी कराया जाएगा. उद्घाटन समारोह को जमुआ बीडीओ अशोक कुमार, सीओ द्वारिका बैठा, जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार,  20 सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, समाजसेवी रामानंद सिंह, अजीत राय, मंटू द्विवेदी, संजीत यादव, परमेश्वर यादव, असरार आलम, नंदलाल पांडेय, मुखिया निज़ामुद्दीन अंसारी, चिना खान समेत कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया. मौके पर स्कूल के निदेशक चिना खान, मो. इक़बाल, पप्पू खान, पंसस बेलालउद्दीन, सोनिया हेंब्रम, रोहित दास, प्रो. शमीम, सेवानिवृत शिक्षक बिहारी बैठा, अहमद रजा नूरी, जमालुद्दीन खान, पप्पू खान, पंसस अब्दुल गफूर, सद्दाम अंसारी, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह, मो. असलम, निज़ामउद्दीन, युसा खान समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=584791&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही