Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुआ : बीओआई शाखा प्रबंधक का मुंबई तबादला, दी गई विदाई

Jamua (Giridih) : बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) जमुआ शाखा परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर शाखा प्रबंधक मो. वसीम अकरम अंसारी और सहायक शाखा प्रबंधक नंदलाल पासवान को विदाई दी गई. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को पारितोषिक भी भेंट किया गया. दोनों अधिकारियों का बीओआई की प्रधान शाखा मुंबई तबादला हुआ है. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारी व्यक्तित्व के धनी और कर्तव्यनिष्ठ थे. बैंक उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ख्याल रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था. दोनों अधिकारियों की कमी उपभोक्ताओं को खलेगी. मौके पर शाखा प्रबंधक मो. वसीम अकरम अंसारी ने कहा कि यह क्षण भावक कर देने वाला है. जमुआ में सकारात्मक विचारधारा के लोग रहते है. कार्यकाल के दौरान खाताधारकों समेत जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों का सहयोग मिला. सहायक शाखा प्रबंधक नंदलाल पासवान ने कहा कि पदस्थापन, योगदान, स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक अभिन्न अंग है. इस अवसर पर योगेश कुमार पांडेय, संध्याकर सिंह, मो. रब्बुल हसन रब्बानी, महशर इमाम, सच्चिदानंद सिंह, रोहित कुमार दास, मो. आलम अंसारी, ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, दिलीप कुमार पासवान, कृष्ण मुरारी राय, कामदेव सक्सेना, नरेश कुमार विश्वकर्मा, मो. यूसुफ खान समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657556&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पूर्व आईपीएल खिलाड़ी कामरान खान पहुंचे गिरिडीह, खिलाड़ियों को दिए टिप्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही