Search

 
 
 

जमुआ : ट्रैक्टर से दबकर सीएसपी संचालक की हुई मौत

 
Jamua (Giridih) : जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी निवासी 45 वर्षीय योगेश पांडेय की मौत गुरुवार 29 जून को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर से दबकर हो गई. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे योगेश ट्रैक्टर से पत्थर का डस्ट अपने घर के बगल में गिरा रहे थे. अचानक ट्रैक्टर का पिछला पहिया जमीन में धंस गया, पास में खड़ा योगेश ट्रैक्टर के डाला से दब गए. आनन फानन में ग्रमीणों के सहयोग से जेसीबी के सहारे उन्हें निकाला गया. जख्मी अवस्था में उन्हें इलाज के लिए जमुआ लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया.   [caption id="attachment_683611" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/TRACTOR-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> ट्रैक्टर, जिससे हादसा हुआ[/caption] घटना की जानकारी के बाद जमुआ पुलिस भी घटना स्थल पर पहुची. इधर घटना की खबर मिलते ही जमुआ और अन्य जगहों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंच कर परिजनों को सांत्वना व शोक जता रहे थे. बता दें योगेश पांडेय बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी के संचालक और क्षेत्र के बेहतर समाजसेवी और प्रखर वक्ता थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. योगेश अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. मृतक योगेश पांडेय को दो पत्नी से कुल 5 बच्चे हैं. जिसमें दो माह पूर्व बड़ी बेटी की शादी की है. [caption id="attachment_683610" align="alignnone" width="204"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/TRACTOR-MRITAK-FILE-PHOTO-204x300.jpg"

alt="" width="204" height="300" /> मृतक योगेश पांडेय की फ़ाइल फ़ोटो[/caption] मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, परमेश्वर यादव, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, भाकपा माले नेता असगर अली, आजसू से शंकर यादव, प्रेस क्लब जमुआ से विजय चौरसिया, आशीष कुमार द्विवेदी, सुधीर द्विवेदी, इकबाल, बद्री यादव, विकास यादव, शुभम सौरभ, पंसस प्रतिनिधि पंकज यादव,  हुलास यादव, रोहित दास सहित कई लोग पहुचे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-bakrid-concluded-peacefully-praying-for-peace-and-peace-by-offering-namaz/">यह

भी पढ़ें : धनवार : बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न, नमाज अता कर अमन व चैन की दुआ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही