Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुआ : डीसी ने जमुआ अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Jamua (Giridih) : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार 25 अप्रैल को जमुआ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. अंचल के सभी 33 पंजियो को खंगालने के बाद डीसी ने आईसीटीआर पंजी बनाने और उसे अपडेट करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि अंचल के कार्य से वे संतुष्ट नही हैं. आमजनों का कार्य अंचल में आसानी से हो इसकी कवायद शुरू की गई है. दो सप्ताह के बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा.

          जल नल योजना में गड़बड़ी की शिकायत

मौके पर कांग्रेस नेता डॉ.मंजू कुमारी, प्रमुख मिष्टू देवी, उपप्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, 20 सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, सदस्य सच्चिदानंद सिंह ने डीसी को लिखित आवेदन देकर विभिन्न पंचायतों में चल रहे जल नल योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की. प्रतिनिधियों ने जमुआ चौक पर जल जमाव की समस्या की ओर ध्यान खींचा.

  जेई पर पशुधन शेड के लिए 15 हज़ार लेने का आरोप

बलगो पंचायत के कामदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि बिना रिश्वत के अंचल और प्रखण्ड में कोई काम नही होता. उन्होंने डीसी के सामने कहा कि जेई को पशुधन शेड के लिए 15 हजार रुपये दिए हैं और रुपये मांगा जा रहा है. ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारियों पर लेन देन कर गलत ढंग से रजिस्टर 2 में नाम चढ़ाने की शिकायत डीसी से किया. डीसी ढाई घण्टे से ज्यादा देर तक अंचल के विभिन्न फाइलों को खंगालते रहे. यह">https://lagatar.in/bengabad-civil-surgeon-upset-due-to-absence-of-doctor-reprimanded/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : डॉक्टर के नदारद रहने से बिफरे सिविल सर्जन, लगाई फटकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही