Jamua (Giridih) : मिर्जागंज-जमुआ सड़क मार्ग पर 1 मार्च को बस की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक का नाम जगन्नाथडीह निवासी शिवपूजन साव (60) है. वह अपने घर से निकलकर सड़क पर आया ही था कि जगन्नाथडीह बस स्टैंड की ओर से रांची जा रही एक बस ने उसे ठोकर मार दी. ठोकर लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. जमुआ प्रखंड की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया और मुखिया रंजीत कुमार ने रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=568121&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]
जमुआ : बस की ठोकर से अधेड़ की मौत, मुआवजे की मांग

Leave a Comment