Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुआ : पोबी पंचायत सचिवालय में किया गया वित्तीय समावेशन सशक्तीकरण शिविर का आयोजन

Jamua (Giridih) : जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत सचिवालय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गाइडलाइन के तहत एकदिवसीय वित्तीय समावेशन सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता करते हुए बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा के प्रबंधक मो.वसीम अकरम अंसारी ने कहा कि शिविर में केसीसी, सखी स्वयं सहायता समूह ऋण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, होम, शिक्षा, गोल्ड लोन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. वित्तीय समावेशन सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत 15 फरवरी को हुई है. 15 अगस्त को अभियान का समापन होगा. कहा कि अभियान की सफलता में बीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है. पोबी पंचायत के बैंक ऑफ इंडिया बीसी योगेश कुमार पाण्डेय ने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवनज्योति, सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया. ग्राम साथी संगठन के बतौर प्रशिक्षक श्रीकांत सिंह, शेखर कुमार ने वित्तीय समावेशन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी खाताधारकों को बीमा से शत प्रतिशत आच्छादित करना मुख्य उद्देश्य है. कार्यक्रम में बीसी बहादुर पंडित, संजय कुमार, रेखा देवी, सीता देवी, मुन्नी देवी, चंचला देवी, शंकर तुरी, मोहन तुरी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/tishri-amins-training-will-be-given-to-100-applicants-from-april-30/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : 30 अप्रैल से 100 आवेदकों को दिया जाएगा अमीन का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही