Jamua (Giridih) : जमुआ प्रखंड क्षेत्र के धोथो गांव में रविवार 11 जून को मुस्लिम अंसारी के घर के बरामदे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग लगने से बरामदे में रखे अनाज सहित दूसरे सामान जलकर स्वाहा हो गये. पड़ोस में शादी समारोह में शरीक होने आये लोगों व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा होते-होते रह गया. धोथो पंचायत के स्थानीय मुखिया मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है. लगभग 50 हजार का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. मुखिया ने कहा कि भुक्त भोगी मुस्लिम अंसारी बीपीएल परिवार से है. उसे हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/tisri-broken-lock-of-old-block-room-documents-found-scattered/">यह
भी पढ़ें : तिसरी : पुराने ब्लॉक के कमरे का तोड़ा ताला, बिखरे मिले दस्तावेज [wpse_comments_template]
जमुआ : घर के बरामदे में लगी आग, हज़ारों का सामान स्वाहा
Leave a Comment