Search

 
 
 

जमुआ : पूर्व विधायक चंद्रिका महथा का निधन, शोक

 
Jamua (Giridih) : जमुआ के पूर्व विधायक का निधन इलाज के दौरान रांची में हो गया. पूर्व विधायक चंद्रिका महथा अपने जीवन के  55वें वर्ष में अंतिम सांस ली. वे वर्ष 2009 में झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर जमुआ विधानसभा से विधायक बने थे. उन्होंने अपने पांच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया था. उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय गिरिडीह में पार्टी का झंडा ओढाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई. वहां से पार्थिव शरीर को अपने पैतृक गांव देवरी के खाजा टोला लाया गया. उनके आकस्मिक निधन की सूचना पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और समर्थकों की भीड़ शोक संवेदना के लिए पूर्व विधायक के घर पहुंची. जिसमें जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जमुआ महशर इमाम, भाजपा के कामेश्वर पासवान, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, जिप प्रतिनिधि दिगम्बर दिवाकर, कृष्णमुरारी शर्मा,  सच्चिदानंद सिंह, विमल कुमार सिंह, जिप सदस्य देवरी कैलू देव, रघुनंदन प्रसाद सिंह, शहदेव शर्मा, मंजू कुमारी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस रोहित दास, अनवर अंसारी, दासो महतो सहित हजारों की संख्या में उनके समर्थक पहुंचे.

 राजनीतिक सफर

झारखंड राज्य गठन के बाद वर्ष 2004 में जेएमएम से  जमुआ विधानसभा से  विधायक के लिए भाग्य आजमाया पर सफलता नहीं मिली. वर्ष 2009 में झाविमो की टिकट पर विधायक बने. पुनः 2014 में जेएमएम से चुनाव लड़े और हार गए. वर्तमान में वे कांग्रेस में शामिल थे. रविवार की अहले सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-stage-collapses-during-jagran-in-kalka-temple-one-dead-17-injured/">दिल्ली

: कालका मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिरने से मची भगदड़, एक की मौत, 17 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही