Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुआ : धार्मिक झंडा फाड़ने के आरोप में चार नाबालिग हिरासत में

Jamua (Giridih) : जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा पंचायत के खेदुवाडीह गांव में आयोजित रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ में लगाए गए धार्मिक झंडा को चार नाबालिगों ने फाड़ दिया. मामले में खेदुवाडीह निवासी कन्हाई साव के पुत्र बद्री साव के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना पुलिस ने 25 फरवरी को चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. मामले की सूचना पाकर जमुआ अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, बीडीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी पप्पू कुमार, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह यज्ञ स्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस प्रशासन का सहयोग दोनों समुदाय के लोगों ने किया. बद्री साव के लिखित आवेदन में जिक्र है कि विगत 22 फरवरी से यज्ञ हो रहा है. 25 फरवरी की सुबह सड़क किनारे लगा धार्मिक झंडा को फाड़ दिया गया. झंडा फाड़ते कई ग्रामीणों ने भी देखा. आवेदन में 6 नाबालिगों पर झंडा फाड़ने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार नाबालिगों को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही