Search

 
 
 

जमुआ : खुर्दमगहा के रैयतों का 6 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना

 
भूमाफियाओं के ख़िलाफ़ करेंगे आंदोलन, माले की ब्रांच कमिटी बैठक में लिया निर्णय Jamua (Giridih) : फर्जी कागजात बनाकर गरीब रैयतों की जमीन हड़पने वाले कथित भूमाफियाओं के खिलाफ जमुआ प्रखंड के खुर्दमगहा गांव के रैयत 6 जुलाई को प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देंगे. बुधवार 5 जुलाई को माले की पथराटांड़ ब्रांच कमिटी की बैठक में ये निर्णय लिया गया. माले के जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान ने कहा कि जमुआ क्षेत्र में इन दिनों भूमाफिया का गिरोह सक्रिय है, जो भोलेभाले ग्रामीणों की रैयती या खरीद की गई जमीन को फर्ज़ी कागजात बनाकर हड़पने की कोशिश कर रहा है. प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है. बैठक में माले के जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान, ब्रांच सचिव इजरायल अंसारी, माले के प्रखंड सचिव रीतलाल वर्मा, रंजीत यादव, असगर अली, ललन यादव, आजमी आलम, ताहिर हुसैन, इस्माइल अंसारी समेत कई अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/tisri-department-should-take-action-only-after-warning-about-outstanding-electricity-bill-chief/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : बकाये बिजली बिल को लेकर चेतावनी देने के बाद ही कार्रवाई करे विभाग : प्रमुख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही