Search

 
 
 

जमुआ : पदाधिकारियों ने पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण

 
Jamua  (Giridih) : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्दश पर 10 मार्च को पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण बीडीओ व सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया. बदडीहा पंचायत दो में मनोज राय व संजय कुमार गुप्ता की दुकानों का निरीक्षण बीडीओ अशोक कुमार ने स्वयं किया. निरीक्षण के क्रम में मनोज राय की दुकान को बंद पाया गया. संजय कुमार गुप्ता की दुकान खुली थी. बीडीओ ने बताया कि डीसी ने पीडीएस दुकानों की विंदुवार जांच करने का निर्देश दिया था. दुकानों की बिंदुवार जांच की गई. जांच के क्रम में कुछ कार्डधारियों ने शिकायतें की, जिसे लिख लिया गया है. जांच प्रतिवेदन डीसी कार्यालय को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बलगो पंचायत में सीओ द्वारिका बैठा तथा चरघरा में दंडाधिकारी अमित कुमार ने जांच की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही