Jamua(Giridih): जमुआ के कंदाजोर स्थित बुद्धबिहार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अम्बेडकर मेला सह बौद्ध सामूहिक धम दीक्षा समारोह का आयोजन 5 व 6 अप्रैल को किया जायगा. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना कर रात्रि में दीप व मोमबत्ती से स्थल को सजाया जायगा. 6 अप्रैल को बौद्ध धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर के पोता जसवंत राव अम्बेडकर, राष्ट्रीय सचिव जगदीश गवई, बसंत पराड़ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रहेंगे. जिसमें अन्य राज्यों के बौद्धिष्ट सोसाइटी के पदाधिकारी व अनुयायी भाग भी लेंगें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बौद्धिष्ट की विचार धारा व बाबा साहेब के विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए पंचशील, श्री शरण का ज्ञान दिया जाएगा. लोगों में व्याप्त अंधविश्वास को दूर कर शिक्षा से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है. सोसाइटी के जिलाध्यक्ष मोहन दास ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जमुआ, गिरिडीह व बगोदर के विधायक, कोडरमा सांसद सह राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627326&action=edit">यह
भी पढ़ें: धनवार : आदर्श कॉलेज में जीएसटी पर संगोष्ठी का आयोजन [wpse_comments_template]
जमुआ: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धबिहार में होगा दो दिवसीय कार्यक्रम

Leave a Comment