Search

 
 
 

जमुआ : जनता की आवाज संगठन ने योगेश पांडेय की बेटी को दिया 31 हज़ार का चेक

 
Jamua (Giridih) : जन संगठन जनता की आवाज ने रविवार दो जुलाई को पोबी में योगेश पांडेय की बेटी सुष्मिता कुमारी को पढ़ाई पूरी करने के लिए 31 हजार रूपये का चेक दिया. संगठन के सदस्यों ने आपसी सहयोग से 31 हजार की राशि जुगाड़ कर पीड़ित परिवार को दिया. संगठन के महासचिव अनुज सेठ ने कहा कि दिवंगत योगेश पांडेय संगठन के सदस्य रहे. वो हमेशा सबों की मदद के लिए तत्पर रहते थे. कहा कि बच्ची की पढ़ाई लिखाई से लेकर विवाह तक मे जनता की आवाज कुछ न कुछ सहयोग करेगी. चेक सौंपने के बाद सदस्यों ने पोबी पंच मन्दिर के सामने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत योगेश पाण्डेय की आत्मा की शांति की कामना की. बता दें योगेश पांडेय एक सामाजिक कार्यकर्ता थे जिसकी असामयिक मौत चार दिनों पूर्व ट्रैक्टर से दबकर हो गई थी. उनकी मौत से क्षेत्र में मातम पसरा है. हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फ़रार हो गया. ट्रैक्टर में कोई नंबर प्लेट नहीं है. मौके पर संगठन के संस्थापक व संरक्षक सुधीर द्विवेदी अनुज सेठ, पंचानन पांडेय,विक्रम दुबे,आशीष द्विवेदी, पी के गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय,दिनेश साहू, बसन्त गुप्ता,अजय दुबे,प्रदीप सिन्हा, किशोर यादव,सूरज राम,रोहित दास,रूपलाल दास,रामानन्द कुशवाहा, बद्री यादव, सम्पूर्णानन्द, गोपाल पांडेय, विकास यादव,डॉ सब्बीर,सुनील पण्डित,संजय पांडेय,मनोज पांडेय सहित कई लोग थे. यह">https://lagatar.in/tisri-120-candidates-who-took-amins-training-appeared-for-the-exam/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : अमीन का प्रशिक्षण ले चुके 120 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही