Search

 
 
 

जमुआ : झारखंडधाम हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

 
Jamua (Giridih) : झारखंडधाम हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद मंडल की गिरफ्तारी के विरोध में 28 जून को जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना के कठवारा हटिया मैदान में ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा ने की. मौके पर समिति के पदाधिकारी मुस्लिम अंसारी ने कहा कि रेल प्रशासन मनमानी पर उतर आया है. निर्दोष ग्रामीणों को संगीन मामलों में फंसाया जा रहा है. रेल प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. पंसस मुंशी वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन्मसिद्ध अधिकार होता है. ग्रामीण करीब 12 वर्षों से झारखंडधाम हॉल्ट के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं. समय-समय पर ग्रामीणों ने आंदोलन भी किए. बावजूद इसके मांग नहीं मानी जा रही है. ग्रामीणों ने जेल का ताला टूटेगा, गोविंद मंडल छूटेगा के अलावा रेल प्रशासन होश में आओ सरीखे नारे लगाए गए. पंसस मुंशी वर्मा, सद्दाम अंसारी, बद्री मंडल, कुलदीप विश्वकर्मा, गोविंद वर्मा, त्रिभुवन मंडल, शिव शंकर मंडल, रीतलाल मंडल, शंकर मंडल, नारायण मंडल, सीताराम मंडल, गुलाब मंडल, प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, गोकुल शर्मा समेत ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681524&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ एलिट ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही