Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुआ : परशुराम जयंती पर बुलडोज़र के साथ सवर्ण समाज की शोभायात्रा

Jamua (Giridih) : भगवान परशुराम की जयंती पर शनिवार 22 अप्रैल को जमा के गोशाला मैदान से सैकड़ों गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा की अगुवाई बुलडोजर के बकेट में सवार सवर्ण समाज के नेताओ ने किया. मुख्य कार्यक्रम सागर उत्सव हॉल में हुआ. [caption id="attachment_616577" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SHOBHA-YATRA-2-300x185.jpg"

alt="" width="300" height="185" /> शोभा यात्रा में मोटरसाइकिल के साथ शामिल युवा[/caption] कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा व माल्यार्पण कर किया गया. जहां 150 युवाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने भगवान परशुराम को अपराजेय योद्धा व शस्त्र के साथ-साथ शास्त्र का ज्ञाता बताया. वक्ताओं ने कहा कि समाज मे सभी लोगों की अपनी भूमिका और स्थान है. किसी वर्ग विशेष को उपेक्षित करना बर्दाश्त नहीं होगा. सवर्णों को भी तमाम तरह की सुविधाओं का लाभ मिले. कहा कि सवर्ण समाज सबके सम्मान और सबको हक की बात करता है. मौके पर सच्चिदानंद सिंह, पूर्व उप प्रमुख चंद्रशेखर राय, पण्डित कन्हैयालाल द्विवेदी, छोटे सरकार, सुरंजन सिंह, अजीत राय, योगेश पांडेय, राजा सिन्हा, मंटू द्विवेदी, विकास मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, सुधीर सिंह, अमित सिंह, सागर राय, सुरेश राय, कृष्णा सिंह, राजेन्द्र सिंह, कैलाश राय, सुनील राय, पवन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. अध्यक्षता सुनील राय और संचालन योगेश पांडेय ने किया. यह">https://lagatar.in/giridih-youth-arrested-for-stealing-in-chaitadih-hanuman-temple/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चैताडीह हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला युवक गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही