Search

 
 
 

जमुआ : स्कूल स्टेप डिलीवरी योजना से शिक्षकों को मिली राहत

 
Jamua (Giridih) : मध्याह्न भोजन योजना के तहत चावल की स्कूल स्टेप डिलीवरी योजना कारगर साबित हो रही है, साथ ही शिक्षकों को राहत मिली है. गर्मी की छुट्टियों में जून माह तक के लिए संवेदक की ओर से एमडीएम का चावल स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है, ताकि स्कूल खुलने के बाद बच्चे भूखे ना रहें. पहले बीआरसी से चावल लाने की जिम्मेवारी स्कूल के सचिव को होती थी और उन्हें अलग से चावल उठाव का खर्च भी नहीं मिल पाता था. शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से जिले में स्कूलों में एमडीएम का चावल संवेदक के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है. रविवार 11 जून तक गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड में स्थित 90 प्रतिशत स्कूलों में एमडीएम का चावल पहुंचाया जा चुका है. इस बाबत प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि अजीत कुमार राय, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रामदेव महतो, प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के जमुआ प्रखंड अध्यक्ष महबूब अंसारी, सहायक अध्यापक उमेश प्रसाद वर्मा, केशिया देवी, मोहम्मद मिनहाज, अजय कुमार सहित कई लोगों ने संवेदक व पदाधिकारियों को बधाई दिया है. यह">https://lagatar.in/pirtand-drought-like-conditions-are-being-created-due-to-lack-of-rain/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : बारिश न होने से बन रहे सूखे जैसे हालात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही