Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुआ : सीएचसी में लगे वाटर फ्रीज व कूलर

Jamua (Giridih) : माहुरी वैश्य मंडल की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 22 अप्रैल को एक वाटर फ्रीज एवं दो कूलर लगाए गए. इसके लगने से मरीजों को पेयजल की सुविधा होगी और गर्मी में हवा मिलेगी. वाटर फ्रीज और कूलर लगाने का खर्च माहुरी समाज के उद्योगपति कुलदीप राम ने दिया है. कुलदीप जमुआ के मिर्ज़ागंज निवासी हैं. रायगढ़ में उनका फर्नीचर उद्योग है. मौके पर जमुआ सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीके सिंह, लेखपाल आलोक कुमार, माहुरी वैश्य मंडल के अध्य्क्ष अखिलेश कुमार भदानी, सचिव संजय कुमार लोहानी, दीपक कुमार भदानी,  संतोष कुमार,  राजीव रंजन कंधवे समेत मंडल के दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615355&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद: खंडोली घूमने आई महिला के साथ अभद्र व्यवहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही