Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुई : कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, पाकिस्तान समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय गिरोह का कनेक्शन, तीन अपराधी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamui : जमुई पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीनों अपराधी कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी करते थे. पुलिस ने अपराधियों के पास से 2 लाख 82 हजार कैश, 10 एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड के अलावा पासबुक बरामद किया है.बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधियों का पाकिस्तान समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. इन अपराधियों से एटीएस, आर्थिक अपराध इकाई द्वारा पूछताछ की जा रही है. साथ ही अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है. पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-number-of-corona-infected-in-jharkhand-108-24-new-patients-found-in-last-24-hours/">Corona

Update : झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 108, पिछले 24 घंटे में मिले 24 नये मरीज  
इसे भी पढ़ें - आनंद">https://lagatar.in/anand-mahindras-special-gift-to-agniveers-offered-a-job-in-mahindra-group/">आनंद

महिंद्रा का ‘अग्निवीरों’ को खास तोहफा, महिंद्रा ग्रुप में नौकरी का दिया ऑफर

तीनों साइबर अपराधियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया

जमुई डीएसपी डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी जमुई में सक्रिय हैं. ये अपराधी टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति के अलावा अन्य लॉटरियों के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे है. अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठन किया गया. इस टीम में अंचल निरीक्षक अखिलेश सिंह, लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी राजाराम शर्मा, साइबर एवंम तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें तीनों साइबर अपराधियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-20-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।20 June।।भारत बंद, स्कूलों में छुट्टी!।।रांची हिंसाःमृतक के परिजनों से मिले ओवैसी।।भारत विरोधी नारे पर बीजेपी भड़की।।SA/IND मैचःबारिश ने तोड़ा भारत का सपना।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

ऐसे संदिग्ध नंबर मिले जो पाकिस्तानी नंबर

आरोपियों के मोबाइल की छानबीन की गई तो पता चला कि ये लोग साइबर फ्रॉड हैं और इनके तार विभिन्न अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं. और एक-दो ऐसे संदिग्ध नंबर मिले जो पाकिस्तानी नंबर हैं. जब इस बारे में इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि आबिद नाम के व्यक्ति का यह नंबर है. जिसके माध्यम से लेन-देन होता था. जमुई पुलिस पाकिस्तानी अपराधी आबिद को लेकर ठोस कदम उठाने की बता कह रही है. इसे भी पढ़ें - राजधानी">https://lagatar.in/many-years-old-vehicles-running-on-the-roads-of-the-capital-the-administration-is-silent/">राजधानी

की सड़कों पर दौड़ रही कई साल पुरानी गाड़ि‍यां, प्रशासन मौन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही