Search

 
 
 

जमुई : डीएम का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले कई डॉक्टर, सैलरी रोकी

 
Jamui :  जमुई डीएम (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट) राकेश कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डीएम ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर डॉक्टरों के रोस्टर की जांच की. इस दौरान कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले. जिसे देखकर वह भड़क गये. इसके बाद ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सैलरी रोकने का निर्देश दिया. डीएम राकेश कुमार ने सिविल सर्जन नौशाद अहमद, अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को फटकार लगायी. साथ ही सभी को चेतावनी दी कि अगर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कारवाई के लिए तैयार रहें. मौके पर सीएस महेंद्र प्रताप भी मौजूद थे. डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही