Search

 
 
 

जमुई : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

 
Jamui : जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र स्थित भलुआना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है. गोली युवक के दाहिने पैर के ठेहुना के ऊपर लगी है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.

अचानक अपराधी आये और गाली-गलौज करने लगे

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भलुआना गांव में नरेश यादव के घर पर कुछ अपराधी आये और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद उन्होंने युवक पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद युवक के परिजनों ने चंद्रदीप थाना को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. चंद्रदीप थाना के थानाधयक्ष ब्दुल हलीम ने कहा कि भलुआना गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है. इस गोलीबारी में एक युवक को भी गोली लगी है. गोली दाहिने पैर के ठेहुना के ऊपर लगी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही