Search

जमुई : ट्रक से 70 लाख का गांजा बरामद, झारखंड से लायी जा रही थी खेप

Jamui :   जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जमुई-चकाई मुख्य मार्ग के डूमरी चेक पोस्ट के पास से पुलिस ने एक ट्रक से 70 लाख का गांजा बरामद किया है. हालांकि ट्रक चालक और उप चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, एसपी शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा जमुई लाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया और उत्पाद पुलिस की मदद से डूमरी चेक पोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस को देख गांजा तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो मूढ़ी के बोरे से 46 पैकेट गांजा मिला. जब्त गांजा की कीमत 70 लाख बतायी जाती है. पुलिस गांजा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//