जमुई : अवैध लोहे लदे ट्रैक्टर ने गश्ती वैन को रौंदा, चालक की मौत, ASI समेत 3 जवान घायल
Jamui : बिहार में अवैध कारोबार का धंधा फल-फूल रहा है यहां तस्करों को पुलिस का खौफ नहीं है. आये दिन वे पुलिस की टीम को रौंदने का प्रयास करते हैं. इस तरह के कई मामले में सामने आ चुके हैं. ताजा मामला जमुई से सामने आ रहा है. यहां सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर अवैध लोहे से भरे ट्रैक्टर ने पुलिस की गश्ती वैन को रौंदते हुए भागने की कोशिश की. इस हादसे में गश्ती वैन के चालक महेंद्र कुमार की मौत हो गयी. जबकि एएसआई समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का इलाज चल रहा है.
Leave a Comment