Search

 
 
 

जमुई : अवैध लोहे लदे ट्रैक्टर ने गश्ती वैन को रौंदा, चालक की मौत, ASI समेत 3 जवान घायल

 
Jamui :  बिहार में अवैध कारोबार का धंधा फल-फूल रहा है यहां तस्करों को पुलिस का खौफ नहीं है. आये दिन वे पुलिस की टीम को रौंदने का प्रयास करते हैं. इस तरह के कई मामले में सामने आ चुके हैं. ताजा मामला जमुई से सामने आ रहा है. यहां सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर अवैध लोहे से भरे ट्रैक्टर ने पुलिस की गश्ती वैन को रौंदते हुए भागने की कोशिश की. इस हादसे में गश्ती वैन के चालक महेंद्र कुमार की मौत हो गयी. जबकि एएसआई समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का इलाज चल रहा है.

ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो भागने लगा चालक

दरअसल सिकंदरा थाने के अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी देर रात सिकंदरा -‌जमुई मार्ग पर गश्ती कर रही थी. इसी दौरान एक ट्रैक्टर पर अवैध लोहा लदा देखा तो उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन ट्रैक्टर चालक स्पीड में भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन ट्रैक्टर ने गश्ती वैन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया इस हादसे में पुलिस वैन के ड्राइवर महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके अलावा महिला सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सिकंदरा रेफरल अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने दो जवान को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल और एएसआई को पीएमसीएच रेफर किया.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही