Search

 
 
 

जमुई : सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धधौर के केनुई मोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
 

Jamui : जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धधौर के केनुई मोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

 

दो की मौत, एक गंभीर : हादसे में खैरा के डुमरकोला निवासी सिताबी मांझी के पुत्र बनारसी मांझी (39 वर्ष) और खड़ूई बरियारपुर निवासी विशेश्वर यादव के पुत्र गंगा यादव (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल मजदूर की पहचान मिर्चा कोड़ासी निवासी मसुदन कोड़ा के रूप में हुई है, जिसे जमुई सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

 

 

जानकारी के अनुसार, तीन मजदूर एक ही बाइक पर सवार होकर खड़ूई बरियारपुर गांव से जा रहे थे. बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और ट्रिपल लोडिंग होने के कारण असंतुलित हो गई. जैसे ही बाइक केनुई मोड़ के पास पहुंची. सामने से आ रही एक अन्य बाइक को बचाने के प्रयास में वह सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई.

 

 

हादसे के बाद छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी : हादसे की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस उस बाइक की भी पहचान कर रही है जिससे टकराने से बचने के प्रयास में यह हादसा हुआ.

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम छाया गया है. ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही