Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में कॉम्पेक्टर स्टेशन निर्माण के विरोध में निकाली गयी जन आक्रोश रैली, धरने पर बैठे

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : कॉम्पेक्टर स्टेशन निर्माण के विरोध में  टेलीफ़ोन एक्सचेंज रोड धोबाटांड शास्त्री नगर ईस्ट के लोगों ने रविवार की सुबह जन आक्रोश रैली निकाली. रैली टेलीफ़ोन एक्सचेंज रोड से बैंक मोड़ होते हुए बिरसा मुंडा चौक तक गयी. इस रैली में दर्जनों पुरूष व महिलाओं ने भाग लिया. मुडा चौक पर सभी सड़क पर धरने पर बैठ गये. नगर निगम धनबाद द्वारा उक्त स्थान पर कॉम्पेक्टर स्टेशन निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू किये जाने का स्थानीय लोग विरोध किया. बताया गया कि यह घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र है. कॉम्पेक्टर स्टेशन निर्माण से यहां का वातावरण काफी प्रदूषित हो जायेगा और स्थानीय निवासियों को सांस की बीमारी हो सकती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही