Search

 
 
 

हजारीबाग को बनाएंगे अव्वल, खोया गौरव लौटाएंगे : संजय मेहता

 
जन आशीर्वाद यात्रा के तहत चौपारण पहुंचे सांसद प्रत्याशी संजय मेहता Hazaribagh: राजनीति के क्षेत्र में नए लेकिन पांव जमा रहे युवा राजनीतिज्ञ संजय कुमार मेहता ने सोमवार को चौपारण प्रखंड का दौरा किया. अपने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत लोगों से संपर्क साधा. झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के प्रत्याशी संजय मेहता चौपारण के अलग अलग पंचायत में गये और उन्होंने लोगों के समक्ष अपनी बातों को रखा. अपने संबोधन में संजय मेहता ने कहा कि हज़ारीबाग के साथ किए गए छल को नही भुलाया जा सकता. जिस तरह से हज़ारीबाग के साथ विभिन्न पार्टियों ने पिछले 70 साल से छल किया है अब वो आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनसंपर्क एवं यात्राओं के माध्यम से हज़ारीबाग वासियों से उन्हें गहरा जुड़ाव हो गया है. मन बहुत दुःखी होता है जब जनता अपनी समस्याओं को बताती है. लोग आधारभूत समस्याओं से ही ग्रसित हैं. लोगों के कीमती वोट को पार्टियां ले तो लेती है लेकिन जो वादे आम जनता से करती है वो जीतने के अगले दिन ही भूल जाती है. वादे भूलने का नतीजा ये हुआ कि हज़ारीबाग विकास की दौड़ तो छोड़िए आधारभूत आवश्यकताओं की दौड़ में भी पीछे रह गया है. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-honor-ceremony-of-jai-durga-mahavir-mandal-subodh-kant-and-mahua-maji-included/">रांचीः

जय दुर्गा महावीर मंडल का सम्मान समारोह, सुबोधकांत और महुआ माजी शामिल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/15rc_m_170_15042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

संजय मेहता ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की

संजय मेहता ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि हज़ारीबाग इस बार लोकसभा में अपने हित के लिए वोट करेगा. अपने लिए वोट करेगा. मुझे मौका दीजिए. हज़ारीबाग को अव्वल बनाएंगे और अपनी माटी का खोया हुआ गौरव लौटाएंगे. उन्होंने कीमती वोट देकर दिल्ली भेजने की अपील की. अभियान में उनके साथ वरिष्ठ नेता भुनेश्वर यादव, कृष्णा यादव, मुकेश महतो, प्रेम नायक, नीतीश सिंह, आदित्य कुमार सहित समाज के कई लोगों ने गांव गांव जाकर जनसंपर्क किया. मौके पर चौपारण प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-10">https://lagatar.in/banks-should-give-information-about-transactions-of-more-than-rs-10-lakh-to-income-tax-department-ddc/">10

लाख रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को दे बैंक : डीडीसी  
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही