Search

 
 
 

जनविश्वास महारैली : नीतीश पर बिफरे तेजस्वी, राहुल ने बिहार को देश की राजनीति का नर्व सेंटर बताया

 
Patna :   पटना के गांधी मैदान में आज रविवार को राजद की जनविश्वास महारैली आयोजित की गयी है. इस महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव में समेत कई नेता शामिल हुए. जन विश्वास महारैली में भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी.

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा  

जनविश्वास महारैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक मेरी नजर जा रही है केवल लोग ही लोग दिख रहे हैं. पटना के सड़कों पर भी लोग मौजूद हैं. प्रशासन ने रात भर तंग किया लेकिन आप सब यहां पहुंचे हैं. नीतीश जी हमारे चाचा हैं, हम उनका आदर-सम्मान करते हैं. लेकिन ये वही नीतीश कुमार हैं, जब 2020 में हमने वादा किया था कि हम 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे... तब उन्होंने कहा था कि यह असंभव है. जो काम आजादी के बाद से नहीं हुआ था, उसको हमने 17 महीने में कर दिखाया. हमने बिहार के युवाओं को इसी गांधी मैदान से लाखों की संख्या में नियुक्ति पत्र बांटे. पहले इस मैदान में सिर्फ राजनीतिक रैली होती थीं, लेकिन हमने रोजगार का रैला करके दिखाया है. उसी मुख्यमंत्री के हाथों हमने लगभग 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाने का काम किया. पहले इस मैदान में सिर्फ राजनीतिक रैली होती थीं, लेकिन इसी गांधी मैदान से हमने बिहार के युवाओं को इसी गांधी मैदान से लाखों की संख्या में नियुक्ति पत्र बांटे.

आरजेडी का मतलब - अधिकार, नॉकरी और विकास

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार में शिक्षा मित्रों और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना हुआ. लेकिन सीएम ने उसकी फाइल रुकवा दी. सीएम ने स्वास्थ्य विभाग की एक लाख भर्ती की फाइल भी दबाकर रखी है, लेकिन कितना भी रोक लें, तेजस्वी आपके साथ खड़ा है. अगर आप साथ दोगे तो तेजस्वी आपके लिए मर-मिटने के लिए तैयार है. तेजस्वी ने आरजेडी के मतलब भी बताये हैं. कहा कि R मने RIGHTS, J मने JOBS और D मने DEVELOPMENT. मोदी जी कुछ भी कहते रहें. लेकिन आरजेडी का मतलब है अधिकार, नॉकरी और विकास ही है.

देश में जब भी बदलाव आता है, बिहार में तूफान शुरू हो जाता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना के गांधी मैदान से हुंकार भरी. राहुल ने कहा कि देश में जब भी बदलाव आता है, तो बिहार में तूफान शुरू होता है. यहां से तूफान बाकी प्रदेशों में जाता है. बिहार देश की राजनीति का नर्व सेंटर है. आज देश में विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार और दूसरी तरफ मोहब्बत, भाईचारा है. अगर आप गठबंधन को समझना चाहते हो. एक लाइन में समझा जा सकता है कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं.

एक तरफ हिंसा-अहंकार,  दूसरी तरफ मोहब्बत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ, हिंसा अहंकार और दूसरी तरफ मोहब्बत है. नफरत का सबसे बड़ा कारण देश में अन्याय है. किसानों के खिलाफ अन्याय और युवाओं के खिलाफ अन्याय है. पीएम दो-तीन लोगों के लिए काम करते हैं. उन्होंने दो-तीन लोगों का पिछले 10 साल में 16 करोड़ माफ किया है. लेकिन हिंदुस्तान के मजदूरों का कितना माफ किया? बीजेपी ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया है. एक तरफ नोटबंदी और दूसरी तरफ जीएसटी लागू किया. इसकी वजह से सारे छोटे काम बंद हो गये. आप लोगों के लिए इस देश में कुछ नहीं बचा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही