Search

 
 
 

गढ़वा में डीसी के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन, 32 आवेदनों पर सुनवाई

 
Garhwa: उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन ने जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. जनता दरबार मे राशन कार्ड, जमीन विवाद, बिजली बिल से संबंधित समस्या, पेंशन, पोषाहार, धोखाधड़ी, राशन वितरण में अनियमितता आदि अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों का बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया गया. इसे पढ़ें- 23.87">https://lagatar.in/mp-mla-laid-the-foundation-stone-of-the-road-to-be-built-at-a-cost-of-23-87-crores-said-complete-the-quality-work/">23.87

करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का सांसद-व‍िधायक ने क‍िया श‍िलान्‍यास, कहा- गुणवत्‍ता पूर्ण करें काम
सर्वप्रथम डंडई प्रखंड के लवाहिकला निवासी कृष्णा साह ने मृत घोषित कर गलत तरीके से राशन कार्ड से नाम कटवाने की शिकायत की है, जिसकी जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने एवं पुनः राशन कार्ड का निर्माण कराने का आग्रह किया है. मेराल प्रखंड के कुम्भी निवासी पानपती देवी ने अपने पति की मृत्यु उपरांत पारिवारिक लाभ के तहत राशि की मांग की है एवं साथ ही अदद आवास निर्माण की कराने का आग्रह किया. आवेदन पर जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित करने का कार्य किया गया. इसे भी पढ़ें- सीओ">https://lagatar.in/co-ramnaresh-soni-passed-away-jharkhand-administrative-service-association-expressed-grief/">सीओ

रामनरेश सोनी का निधन, झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने जताया शोक
चिनिया प्रखंड के डोल निवासी सोनामती कुंवर ने अपनी जमीन पर खूंटागड़ी के आदेश पारित होने के उपरांत भी कार्य नही होने की बात कही. खूंटागड़ी की अग्रेतर करवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी रंका को निर्देशित किया गया. इसी प्रकार विभिन्न समस्याओं से संबंधित गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही