Search

 
 
 

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मनाई गई जन्माष्टमी

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने विशेष सभा आयोजित कर धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया. इस कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय प्रार्थना से हुई. जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पारंपरिक नृत्य और एक मधुर गीत प्रस्तुत किया गया. इस समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक सुंदर झांकी और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की घटनाओं का अभिनय करना था. सभा में जन्माष्टमी के महत्व और इसके द्वारा शांति और एकता के मूल्यों को बढ़ावा देने पर एक विचारशील भाषण भी दिया गया. नन्हे-मुन्नों ने भी ‘मैं भी कान्हा और कान्हा की राधे‘ थीम पर विभिन्न रंगों की पोशाकों में सज-धज कर यह संदेश दिया कि भगवान हर दिल में बसते हैं. इस शुभ अवसर पर बच्चों को प्रकृति के संरक्षण के महत्व का एहसास कराने के लिए पौधरोपण अभियान का आयोजन भी किया गया. प्राचार्या परमजीत कौर ने सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं. कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सांस्कृतिक धरोहर के महत्व को मजबूत करते हैं. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/modi-talked-to-lakhpati-didis-in-maharashtra-said-death-penalty-for-culprits-in-new-law-against-sexual-crimes/">पीएम

मोदी ने महाराष्ट्र में लखपति दीदियों से बातचीत की, कहा, नये कानून में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए मौत की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही